हाथ से खत लिखने को बढ़ावा दे रहा है कनाडा का संग्रहालय

ओट्टावा, 3 जनवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के एक संग्रहालय ने एक कार्यक्रम शुरू किया है जिसके तहत लोगों को हाथ से खत लिखने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

ओट्टावा, 3 जनवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के एक संग्रहालय ने एक कार्यक्रम शुरू किया है जिसके तहत लोगों को हाथ से खत लिखने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

प्रांतीय राजधानी विक्टोरिया स्थित रॉयल बीसी संग्रहालय ने लोगों को ईमेल और टेक्स्ट मैसेज के दौर में अभिलेखीय साम्रगी की याद दिलाई है। संग्रहालय ने 9 जनवरी को सामुदायिक दिवस पर खत लिखने का कार्यक्रम रखा है।

संग्रहालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एंजेल विलियम्स का कहना है कि आजकल बहुत कम लोग बचे हैं जो हाथों से खत लिखते हैं।

उन्होंने कहा कि हस्तलिखित खत एक महत्वपूर्ण अभिलेखीय दस्तावेज होता है और अगर लोग हाथों से खत नहीं लिखेंगे तो हमें ऐसे दस्तावेजों से वंचित रहना पड़ेगा।

विलियम्स ने कहा कि पत्र इतिहास बनाते हैं। चाहे इसे प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान युद्ध स्थल से किसी सैनिक ने लिखा हो या किसी प्रसिद्ध व्यक्ति ने पत्र के माध्यम से अपने विचारों को व्यक्त किया हो।

वे आगे कहती हैं, “यह कुछ ऐसी चीज है कि हम लोगों को ठहरने, थोड़ा बैठने और किसी को खत लिखने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493