म्यांमार में युद्धबंदियों पर संग्रहालय

यांगून, 3 जनवरी (आईएएनएस)। म्यांमार के काइन राज्य में स्थित एक डेथ रेलवे म्यूजियम में उन युद्धबंदियों के जीवन प्रदर्शित किया जाएगा, जो रेलवे निर्माण के दौरान मारे गए थे।

समाचार एजेंसी सिंहुआ की रपट के अनुसार, अधिकारियों ने रविवार को कहा कि संग्रहालय का उद्घाटन मूल रूप से अप्रैल में होना था। लेकिन इसे सोमवार को ही खोल दिया जाएगा। क्योंकि इस दिन देश का स्वतंत्रता दिवस भी है।

संग्रहालय में डेथ रेलवे से संबंधित ऐतिहासिक तस्वीरें, पेंटिंग्स, मूर्तियां और 3डी तस्वीरें लगाई जाएंगी। इसमें कोयले से चलने वाला इंजन सी-0522 भी एक आकर्षण होगा।

द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इम्पीरियल जापानी आर्मी ने म्यांमार के थंबीउजायत और थाईलैंड के कंचनबरी को जोड़ने के लिए रेललाइन निर्माण हेतु दक्षिणपूर्व एशिया से 120,000 से अधिक लोगों को जबरन युद्धबंदी और श्रमिक बना लिया था।

रेलवे निर्माण के दौरान 16,000 से अधिक युद्धबंदी मारे गए थे। हजारों मृतकों को थंबीउजायत कब्रगाह में दफना दिया गया था।

युद्धबंदियों की मौत चिकित्सा के अभाव में बीमारी, कुपोषण और थकान के कारण भयानक परिस्थितियों में हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493