ग्वाटेमाला सिटी, 3 जनवरी (आईएएनएस)। ग्वाटेमाला के ह्यूह्यूटेनांगो शहर में अधिकारियों ने अपहर्ताओं के चंगुल से तीन बांग्लादेशियों और इक्वाडोर के 10 नागरिकों को छुड़ा लिया है।
देश के महान्यायवादी के दफ्तर ने एक बयान में बताया है कि अपहर्ताओं ने अगवा लोगों के अमेरिका में रहने वाले परिजनों से इनकी रिहाई के बदले में 24,000 डॉलर फिरौती मांगी थी।
पुलिस ने इन लोगों को बचाने के अभियान के दौरान तीन अपहर्ताओं को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
ये गिरफ्तारियां उस वक्त हुईं, जब अगवा एक बांग्लादेशी के रिश्तेदार ने न्यूयॉर्क के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इस आदमी ने ह्यूह्यूटेनांगो के उस भवन की जीपीएस लोकेशन की जानकारी दी, जहां से फिरौती के लिए फोन आया था।
dharmpath.com dharmpath