एस्पानियोल ने बार्सिलोना को गोलरहित ड्रॉ पर रोका

बार्सिलोना, 3 जनवरी (आईएएनएस)। स्पेन के शीर्ष फुटबाल लीग ला लीगा में बार्सिलोना और एस्पानियोल के बीच हुआ मैच गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार बार्सिलोना मैच रेफरी के खिलाफ पक्षपात की शिकायत दर्ज कराएगा, लेकिन हकीकत यह है कि क्लब शनिवार को हुए मुकाबले में मिले अवसरों का लाभ उठाने में असफल रहा।

बार्सिलोना को इस मुकाबले में काफी मशक्कत करनी पड़ी और उनकी ओर से दागे गए कई गोल फाउल करार दिए गए।

एस्पानियोल ने जहां एक ओर बार्सिलोना के गोल दागने के सभी अवसरों को विफल कर दिया, वहीं बार्सिलोना ने भी एस्पानियोल की ओर से गोल दागने की सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया।

मध्यांतर के बाद उरुग्वे के स्टार स्ट्राइकर लुइस सुआरेज के साथ नेमार ने एस्पानियोल के गोलपोस्ट पर जोरदार हमला किया, लेकिन यह हमला भी असफल रहा।

स्पेनिश किंग्स कप नॉकआउट प्रतियोगिता के अंतिम-16 में जगह बनाने की कोशिश कर रहे बार्सिलोना और एस्पानियोल आगामी 10 दिनों के भीतर दो बार फिर आमने-सामने होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493