वायुसेना अड्डे में अभी भी 2 आतंकी मौजूद : सुखबीर

पठानकोट, 3 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने रविवार अपरान्ह कहा कि यहां के वायुसेना अड्डे में अभी भी दो आतंकवादी छिपे हुए हैं और सुरक्षा बलों से उनकी मुठभेड़ जारी है।

पठानकोट, 3 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने रविवार अपरान्ह कहा कि यहां के वायुसेना अड्डे में अभी भी दो आतंकवादी छिपे हुए हैं और सुरक्षा बलों से उनकी मुठभेड़ जारी है।

सुखबीर ने संवाददाताओं से कहा, “इस वक्त, अभी तक, अभियान जारी है। कम से कम दो आतंकवादी हैं। वे (सुरक्षाकर्मी) दो आतंकवादियों से मुकाबला कर रहे हैं।”

यह बयान इस मामले में अनिश्चितता के बीच आया है कि वायुसेना अड्डे में कितने आतंकी मारे गए हैं।

वायुसेना अड्डे में रविवार सुबह और अपराह्न् गोलीबारी और विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं।

आतंकी हमले में सात सुरक्षाकर्मी शहीद हो चुके हैं। सोमवार को एनएसजी अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल निरंजन की मुठभेड़ के दौरान हुए विस्फोट में मौत हो गई। चार आतंकियों को सुरक्षा बलों ने शनिवार को मार गिराया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493