मप्र : भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की तैयारी पूरी

भोपाल, 3 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के निर्वाचन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

अध्यक्ष पद के लिए चार जनवरी को पर्चा भरने की प्रक्रिया शुरू होगी और आवश्यकता पड़ने पर पांच जनवरी को मतदान होगा।

संगठन के चुनाव अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने रविवार को बताया है कि चार जनवरी को तीन बजे से चार बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे, नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। अगर आवश्यक हुआ तो पांच जनवरी को 11 बजे मतदान और उसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन प्रभारी ड़ॉ. विनय सहस्रबुद्घे नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

उन्होंने बताया है कि प्रदेशाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया केंद्रीय पर्यवेक्षक रामदास अग्रवाल की मौजूदगी में होगी। वहीं 29 राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का निर्वाचन होगा। इनमें छह पद अनुसूचित जन जाति और चार पद अनुसूचित जाति के सदस्यों के लिए आरक्षित होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493