शहीद एनएसजी अधिकारी का अंतिम संस्कार केरल में होगा

पलक्कड़(केरल), 3 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब के पठानकोट शहर में एक वायुसेना अड्डे पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए एनएसजी के कमांडो लेफ्टिनेंट कर्नल निरंजन कुमार का अंतिम संस्कार सोमवार को यहां से नजदीक उनके गृहनगर में किया जाएगा।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कर्नल की शहादत की जानकारी दी।

निरंजन के माता-पिता केरल के रहने वाले हैं। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक दो साल का बच्चा है। निरंजन बेंगलुरू में रहते थे।

उनके रिश्तेदार ने रविवार को मीडिया को बताया कि आतंकी हमले में शहीद अधिकारी का अंतिम संस्कार सोमवार को यहां किया जाएगा।

शहीद अधिकारी के रिश्तेदार ने कहा, “बेंगलुरू से उनका पार्थिव शरीर सड़क के रास्ते सोमवार को यहां लाया जाएगा, जिसे अंतिम दर्शन के लिए यहां नजदीक एक स्कूल में रखा जाएगा।”

अपने शहीद बेटे के पार्थिव शरीर को लाने के लिए निरंजन के पिता बेंगलुरू से दिल्ली रवाना हो चुके हैं। रविवार रात उनका पार्थिव शरीर बेंगलुरू लाया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने कर्नल को याद करते हुए कहा कि वह बेहद हंसमुख स्वभाव के थे और अपने इलाके में काफी लोकप्रिय थे।

मुख्यमंत्री ओमन चांडी भी शहीद कर्नल के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493