ग्राम विदोखर मेदिनी निवासी जयनारायन कुशवाहा की पत्नी चुन्नी ने महिला आयोग, डीआईजी, पुलिस अधीक्षक को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि बीते दिनों वह अपने घर में अकेली थी, तभी गांव का विजयपाल अपने तीन साथियों के साथ दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुस आया और उसे जमीन पर पटक दिया और छेड़खानी करने लगे। शोर मचाने पर महिला के बच्चे जग गए और उन्होंने भी शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर उनके पड़ोसी रामनरेश, रामऔतार, बच्चा कुशवाहा आए। तब विजय पाल और उनके साथी जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
पीड़िता के मुताबिक, वह रिपोर्ट लिखवाने के लिए थाने में गई, लेकिन पुलिस ने मामले की जांच के बहाने उसे थाने से लौटा दिया।
थानाध्यक्ष जे.पी. यादव ने बताया कि घटना के दिन वह अवकाश पर थे। मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वह शिकायत की जांच करवाएंगे और मामला सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath