ताइवान में डेंगू मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट

ताइवान में बीते वर्ष मई से डेंगू का प्रकोप जारी है और काओशियुंग, ताइनान और दक्षिणी शहरों में अधिकतर डेंगू मरीज पाए गए। शनिवार को काओशियुंग में डेंगू के 22 नए मरीज पाए गए, जबकि ताइनान में सिर्फ एक मरीजा मिला।

डेंगू रोकथाम कार्यालय ने शनिवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि काओशियुंग में पिछले पांच सप्ताह से लगातार नए डेंगू मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार तक ताइवान में डेंगू के मरीजों की कुल संख्या 43,259 पहुंच गई।

मंगलवार को जारी किए गए साप्ताहिक आंकड़े के मुताबिक, मई के बाद से अब तक डेंगू के कारण ताइवान में 212 लोगों की मौत हो चुकी है।

डेंगू के प्रकोप में गिरावट तो जरूर दर्ज की गई है, लेकिन डेंगू रोकथाम कार्यालय ने लोगों को पूरी सावधानी बरतने और बचत के सभी उपाय अपनाने के लिए कहा है।

ताइवान में अक्सर डेंगू का प्रकोप आता रहा है, लेकिन बीते कई वर्षो में इस बार स्थिति सबसे खराब रही। पिछले वर्ष ताइवान में डेंगू मरीजों की संख्या 15,732 दर्ज की गई थी जबकि 28 लोगों की डेंगू के कारण मौत हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493