मुंबई, 4 जनवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सोमवार सुबह गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है।
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.20 बजे 147.34 अंकों की गिरावट के साथ 26,013.56 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 52.15 अंकों की गिरावट के साथ 7,911.05 पर कारोबार करते नजर आए।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 44.38 अंकों की गिरावट के साथ 26,116.52 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 38.65 अंकों की गिरावट के साथ 7,924.55 पर खुला।
dharmpath.com dharmpath