फ्रांस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। इस संबंध में जारी एक बयान में बताया गया कि लंबी दूरी के क्रूज मिसाइलों से लैस चार राफेल लड़ाकू विमानों ने गठबंधन सेना के साथ समन्वय में यह हमला किया।
मंत्रालय ने कहा, “हमारी इस कार्रवाई ने आईएस की सैन्य क्षमता को कमजोर करने में योगदान दिया है।”
फ्रांस के एक अधिकारी के अनुसार, सितम्बर 2015 में सीरिया में आईएस के खिलाफ अभियान के लिए फ्रांस, अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के साथ शामिल हो गया। इस अभियान के तहत फ्रांस के लड़ाकू विमानों ने आईएस के प्रशिक्षण केंद्रों पर हवाई हमले किए।
dharmpath.com dharmpath