युवा कलाकार मेरे साथ सहज होते हैं : अमिताभ

मुंबई, 4 जनवरी (आईएएनएस)। चार दशकों से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड में अपने शानदार और सफल करियर में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपनी उम्र से काफी कम उम्र के कलाकारों के साथ भी काम किया है और बतौर कलाकार उनकी एक अलग आभा है, फिर भी उनका कहना है कि युवा कलाकार भी उनके साथ सहज होते हैं।

अमिताभ ने यहां एक सामूहिक चर्चा के दौरान युवा कलाकारों की तारीफ करते हुए कहा, “आज के युवा कलाकार अपने काम में इतने निपुण हैं कि मैं खुद उनके सामने कई गलतियां कर बैठता हूं।”

बिग बी ने फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए ‘पीकू’ की अपनी सह-अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की प्रशंसा की।

युवा कलाकारों की तारीफों के पुल बांधते हुए बिग बी ने कहा, “प्रियंका, कंगना या आलिया सभी अपने काम में इतने बेहतरीन हैं कि देखकर हैरानी होती है। आप कोई एक नाम नहीं ले सकते। वे सभी बेहद प्रतिभाशाली हैं। अगर आप चाहें तो भी उनकी कमियां नहीं ढूंढ़ सकते। ‘बाजीराव मस्तानी’ में मुझे रणवीर और दीपिका की एक भी गलती नहीं मिली।”

बच्चन की आगामी फिल्म बिजॉय नाम्बियार की ‘वजीर’ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493