न्यूयार्क, 4 जनवरी (आईएएनएस)। पूरी दुनिया पर इन दिनों सेल्फी लेने का जुनून सवार है और इसमें अपराधी भी पीछे नहीं हैं। रविवार को कैलीफोर्निया में पुलिस ने डकैती के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, लेकिन इस व्यक्ति ने पुलिस के साथ जाने से पहले पीड़ित महिला के साथ सेल्फी लेने की फमाइश रख दी। पुलिस को उसकी यह ख्वाहिश पूरी करनी पड़ी।
न्यूजइंफो डॉट इंक्वायर डॉट नेट की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने इस अल्मांजा-मार्टिनेज नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आशंका है कि यह और इसके दो साथी डकैती में लिप्त हैं। पुलिस अन्य दो साथियों की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार, अल्मांजा और उसके दो साथियों ने बुधवार को कैलीफोर्निया के लवर प्वाइंट पार्क में चार लोगों से लूटपाट की। इसके अलावा कथित तौर पर उनकी कार और अन्य सामान पर भी हाथ फेर दिया।
पुलिस के साथ इस आरोपी ने जाने से पहले पीड़ित महिला के साथ सेल्फी और स्नैपचैट ली।
पुलिस का कहना है कि इस सेल्फी के द्वारा डकैती और अपहरण के आरोपी अल्मांजा पर मांटररी काउंटी जेल में नजर रखी जा सकेगी।
dharmpath.com dharmpath