सियाचिन में हिमस्खलन, 4 जवानों की मौत

जम्मू, 4 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन के कारण रविवार सुबह चार जवानों की मौत हो गई।

एक रक्षा अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सियाचिन ग्लेशियर क्षेत्र में हिमस्खलन के कारण लद्दाख स्काउट के चार जवानों की मौत हो गई।”

अधिकारी ने बताया कि जवान दक्षिणी ग्लेशियर पर गश्ती दल में तैनात थे, जब हिमस्खलन में दब कर उनकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा, “घटना रविवार सुबह लगभग 8.30 बजे की है। मृतकों के नाम हवलदार सेवांग नुर्बू, हवलदार दुर्जय ग्यालसन, राइफलमैन मोहम्मद यूसुफ और राइफलमैन जिगमेड चोसडप हैं।”

अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और उसके बाद शवों को उनके परिवारों को सौंप दिया जाएगा।

सियाचिन को दुनिया के सबसे ऊंची युद्धभूमि भी कहा जाता है, जहां भारत और पाकिस्तान की सेनाएं अक्सर एक-दूसरे के सामने आ जाती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493