रिश्तेदारी के लिए फिल्म नहीं करती : दिव्या दत्ता

मुंबई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री दिव्या दत्ता का कहना है कि उन्हें दोस्तों के साथ काम करने में काफी आनंद आता है, लेकिन केवल दोस्ती के लिए फिल्म करना उन्हें पसंद नहीं।

दिव्या को जयंत गिलाटर निर्देशित फिल्म ‘चॉक एन डस्टर’ में देखा जाएगा।

अभिनेत्री ने आईएएनएस को बताया, “मैं किसी से मिलने जा रही थी और एक इमारत की लॉबी में खड़ी थी कि मेरी मुलाकात अचानक एक निर्देशक से हुई।”

दिव्या ने आगे बताया, “उन्होंने कहा कि मैं तुम्हें फोन लगाने ही वाला था। जब मैंने इसका कारण पूछा, तो उन्होंने कहा कि मैं एक फिल्म बना रहा हूं ‘चॉक एन डस्टर’ और मैं चाहता हूं कि तुम उसमें मुख्य नकारात्मक भूमिका निभाओ।”

इस प्रस्ताव से हैरान अभिनेत्री ने सोचा कि जयंत मजाक कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “वह गंभीर थे। जिस तरह का विश्वास उन्होंने मुझमें दिखाया, मैंने फिल्म के लिए हां कर दी।”

दिव्या ने कहा कि वह उन कलाकारों में से नहीं हैं, जो दोस्ती की खातिर फिल्म कर लेते हैं।

अभिनेत्री ने कहा, “मैं कभी भी दोस्ती के लिए फिल्में नहीं करती। कुछ चीजें सहजता के लिए करते हैं, लेकिन एक कलाकार होने के नाते यह महत्वपूर्ण है कि मैं अपने अंदर छुपे कलाकार को खुश रखूं।”

शिक्षा के व्यवसायीकरण पर आधारित फिल्म ‘चॉक एन डस्टर’ 15 जनवरी को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493