मुंबई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री रिंकू करमरकर टेलीविजन धारावाहिक ‘ये वादा रहा’ में अपने नए किरदार के लिए बाल मुड़ा लिए हैं।
अभिनेत्री का कहना है कि एक कलाकार के रूप में यह उनकी दीवानगी है। इसलिए उन्होंने अपने बाल मुड़वाने का फैसला लिया।
रिंकू को टेलीविजन धारावाहिक ‘न बोले तुम न मैंने कुछ कहा’ और ‘कहानी घर घर की’ जैसे धारावाहिकों के लिए जाना जाता है। फिलहाल वह इस मेकओवर से पहले वह थोड़ी नर्वस थीं।
रिंकू ने कहा, “ईमानदारी से अगर आप मुझसे पूछें तो मैं नर्वस हूं, लेकिन मैं सभी चीजों को लेकर उत्साहित हूं, क्योंकि इससे पहले मैंने बचपन में सिर मुड़ाया था और उसके बाद यह मैंने अब किया है।”
उन्होंने कहा, “एक कलाकार और मेरे किरदार के लिए यह मेरा जुनून है। यह सिर्फ ‘ये वादा रहा’ से मेरे वर्तमान किरदार रिंकू के लिए दीवानगी है।”
धारावाहिक ‘ये वादा रहा’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल जी टीवी पर होगा।
धारावाहिक का वर्तमान ट्रैक ड्रामा और भावुकता से भरा है। वहीं इसके चलते रिंकू के किरदार ने सिर मुड़ाने का फैसला लिया है।
dharmpath.com dharmpath