मणिपुर विधानसभा भवन में आंशिक क्षति

इंफाल, 5 जनवरी (आईएएनएस)। 6.7 की तीव्रता से आए भूकंप से चिंगमीरोंग स्थित मणिपुर विधानसभा में आंशिक तौर पर क्षति पहुंची है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

निर्माण मंत्री टी-रतनकुमार के साथ पहुंचे इंजीनियर ने नाम न जाहिर न करने की शर्त पर बताया कि यह भवन अधिक तीव्रता के भूकंप का दूसरा झटका सहन नहीं सकता।

अधिकारियों के अनुसार, एक विशेषज्ञ समिति ने रिपोर्ट सौंप दी है। इसके बाद निर्णय लिया जाएगा कि नए भवन का निर्माण कराना है या उसी भवन की मरम्मत करानी है।

इससे पहले मंगलवार को रतन कुमार ने इंजीनियरों और उच्च अधिकारियों सहित विधानसभा परिसर का दौरा किया था।

उल्लेखनीय है कि सोमवार की सुबह 4 बजकर 35 मिनट पर भूकंप ने पूर्वोत्तर राज्यों और पश्चिम बंगाल समेत बांग्लादेश, म्यांमार और भूटान में झटके दिए थे। भूकंप का केंद्र मणिपुर का तामेंगलांग जिला था।

लोकसभा सांसद एमपी टी मेनिया ने बताया कि उन्होंने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास(एमपीएलएडी) कोष से मणिपुर विधानसभा क्षेत्र में राहत कार्य के लिए दस लाख की मदद की है। उन्होंने बताया, “यह पहली किश्त है। जरूरत के अनुसार अधिक रकम भी दी जाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493