जानकारी मिली है कि उद्योग एवं वाणिज्य राज्य प्रशासन (एसएआईसी) द्वारा गठित जांच दल ने माइक्रोसाफ्ट से इलेक्ट्रॉनिक आंकड़ों के बारे में सफाई मांगी है।
एसएआईसी ने बयान जारी कर कहा कि माइक्रोसॉफ्ट को जांच में संपूर्ण विवरण प्रस्तुत करने की जरूरत है। साल 2014 में माइक्रोसॉफ्ट पर विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस एप्लीकेशन से जुड़ी तकनीकी जानकारियों को छुपाने का आरोप लगा था, क्योंकि इससे विसंगति की समस्या पैदा हुई थी।
चीनी कानूनों के मुताबिक, अगर कोई कंपनी उपभोक्ता को विसंगति जैसी समस्या के बारे में पहले से जानकारी नहीं देती है तो उसे प्रतिस्पर्धा विरोधी माना जाता है।
dharmpath.com dharmpath