जंगल की देखभाल करने वाले बैशिशान फॉरेस्ट्री ब्यूरो के सूत्रों के मुताबिक, जंगल में पहली बार साइबेरियाई बाघों के पैरों के निशान पाए गए हैं।
जंगल में गश्त लगानेवाले एक रेंजर ने 11 दिसंबर को साइबेरियाई बाघों के पैरों के कई निशानों के साथ ही बर्फ में लिपटे जानवर के अवशेषों को देखा।
इसके बाद फॉरेस्ट्री ब्यूरो ने पूरे जंगल में एक हजार से अधिक लोगों के साथ 14 से 19 दिसंबर के बीच एक सघन तलाशी अभियान चलाया, जिस दौरान उन्होंने जंगली सूअरों के अवशेषों को देखा। बड़े सूअर के अंदरूनी अंग नहीं थे, जबकि छोटा सूअर उससे 10 मीटर की अधिक दूरी पर था, जिसे आधा खाया गया था।
जिलिन प्रांत में इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेस्ट्री साइंसेज के रिसर्च फैलो वू झिघांग ने उल्लेख किया कि जंगली साइबेरियाई बाघों की संख्या में इजाफा हो रहा है और उनकी गतिविधियां बढ़ रही हैं। नवीनतम सर्वेक्षण में जिलिन में 27 साइबेरियाई बाघ पाए गए हैं।
dharmpath.com dharmpath