‘बेवाच’ में पामेला का किरदार निभाएंगी केली

लॉस एंजेलिस, 5 जनवरी (आईएएनएस)। मॉडल केली रोहरबैच टेलीविज श्रृंखला ‘बेवाच’ में प्रसिद्ध किरदार पामेला एंडरसन सी.जे. पारेकर का किरदार निभाएंगी। यह 1990 के दशक की फिल्म है।

सेठ गॉर्डन द्वारा निर्देशित ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रोन फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे।

वेबसाइट ‘डॉट कॉम वेराइटी’ के मुताबिक, जॉनसन ने इस बारे में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें रोहवेच ने क्लासिक स्लो-मोशन दृश्यों के लिए कुछ नया मोड़ा दिया।

जॉनसन फिल्म का निर्माण अपने साथी डैनी गर्सिया के साथ करेंगे। यह उनके सेवन वक्स प्रोडक्शंस बैनर तले बनेगी।

रोहरबैच के लिए यह अब तक का सबसे बड़ा किरदार होगा। इससे पहले उन्होंने छोटी फिल्मों में अभिनय किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493