जीएम ने लिफ्ट में किया निवेश

सैन फ्रांसिस्को, 5 जनवरी (आईएएनएस)। वैश्विक कंपनी जनरल मोटर्स (जीएम) ने चालक रहित कारों का बेड़ा तैयार करने के लिए ऑनलाइन टैक्सी सेवा कंपनी लिफ्ट इंक में 50 करोड़ डॉलर निवेश किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सैन फ्रांसिस्को की कंपनी लिफ्ट ने सोमवार को कहा कि जीएम का यह निवेश तेज विकास के लिए एक अरब डॉलर जुटाने की लिफ्ट की कोशिश के तहत मिला है।

इस निवेश के बाद स्टार्ट-अप कंपनी लिफ्ट के बोर्ड में जीएम को एक स्थान हासिल हो जाएगा।

उबर टेक्न ोलॉजीज इंक की प्रतियोगी कंपनी लिफ्ट को 2016 में एक अरब डॉलर आय की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493