लियोनाडरे और केली का अलगाव

लॉस एंजेलिस, 6 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता लियोनाडरे डिकैप्रियो और उनकी गर्लफ्रैंड केली रोहरबैच अलग हो गए हैं।

लॉस एंजेलिस, 6 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता लियोनाडरे डिकैप्रियो और उनकी गर्लफ्रैंड केली रोहरबैच अलग हो गए हैं।

वेबसाइट ‘पीपुल्स डॉट कॉम’ की रपट के मुताबिक, जोड़ी के करीबी सूत्र ने कहा, “वे कुछ महीनों के लिए अलग हैं।”

अलगाव के बावजूद डिकैप्रियो और रोहरबैच दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है।

सूत्र ने कहा, “वे बहुत दोस्ताना हैं और बहुत सौहार्द्रपूर्ण हैं।”

सूत्र ने उल्लेख किया कि उनके अलगाव का कारण उनकी व्यस्तता है।

सूत्र ने कहा, “दोनों बहुत व्यस्त हैं और उन्हें बड़ी फिल्में मिली हैं और केली दुनिया की बड़ी मॉडलों में से एक हैं।”

सूत्र ने बताया कि इसके पीछे किसी तीसरे व्यक्ति का हाथ नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493