नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। भारत और सिंगापुर के बीच नागरिक उड्डयन क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने से संबंधित एक सहमति ज्ञापन (एमओयू) को केंद्र सरकार ने बुधवार को मंजूरी दे दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने यह मंजूरी दी।
मंत्रिमंडल द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, “मंत्रिमंडल ने एमओयू को मंजूरी दे दी, जो पिछली तिथि से प्रभावित होगी। एमओयू पर नवंबर 2015 में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और सिंगापुर कॉपरेशन एंटरप्राइज ने हस्ताक्षर किए थे।”
dharmpath.com dharmpath