टोक्यो, 6 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया द्वारा किए गए हाइड्रोजन बम परीक्षण और डॉलर के मुकाबले येन में आई तेजी के कारण बुधवार को जापान के शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज का 225 शेयरों पर आधारित निक्के ई स्टॉक एवरेज 0.99 फीसदी या 182.68 अंकों की गिरावट के साथ 18,191.32 पर बंद हुआ, जो गत 11 सप्ताह का निचला स्तर है।
टॉपिक्स सूचकांक 1.05 फीसदी या 15.87 अंकों की गिरावट के साथ 1,488.84 पर बंद हुआ।
तेल एवं कोयला उत्पादों, खनन और फुटकर उत्पादों में सर्वाधिक गिरावट रही।
बाजार में कुल करीब 2,430.7 अरब येन (20.48 अरब डॉलर) का कारोबार हुआ।
dharmpath.com dharmpath