टीवी शो में थिरकेंगी दीपिका, देवोलिना

मुंबई, 6 जनवरी (आईएएनएस)। लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्रियां दीपिका सिंह और देवोलिना भट्टाचार्जी धारावाहिक ‘दिया और बाती हम’ की आगामी कड़ी में नृत्य करती हुई नजर आएंगी।

मुंबई, 6 जनवरी (आईएएनएस)। लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्रियां दीपिका सिंह और देवोलिना भट्टाचार्जी धारावाहिक ‘दिया और बाती हम’ की आगामी कड़ी में नृत्य करती हुई नजर आएंगी।

लालीमा के (शेफाली शर्मा) ‘संगीत’ समारोह के अवसर पर धारावाहिक ‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी का किरदार निभा रहीं देवोलिना, संध्या (दीपिका) और सूरज (अनस राशिद) को मिलाते हुए नजर आएंगीं।

जहां दीपिका, अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह की फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के गीत ‘एवई एवई’ पर डांस करते हुए नजर आएंगी, वहीं देवोलिना, दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के ‘नगाड़ा संग ढोल’ पर थिरकते हुए नजर आएंगी।

देवोलिना ने कहा, “हमारे व्यस्त शूटिंग कार्यक्रमों के चलते मैं दीपिका से सिर्फ वार्षिक स्टार परिवार पुरस्कार के दौरान मिली। मैंने ‘दिया और बाती हम’ की शूटिंग के दौरान अच्छा समय बिताया। यह मजेदार था और शादी की शूटिंग हमेशा मजेदार होती है।”

उन्होंने कहा, “दीपिका और मैंने हमेशा अच्छा समय बिताया है और इस बार भी कुछ अलग नहीं है। हम दोनों ने एक-दूसरे के ड्रेस-अप में मदद की और खूबसूरत गीतों पर नृत्य कर अच्छा समय बिताया।”

सूरज और संध्या को देवोलिना भगवान कृष्ण की मूर्ति भेंट करते हुए नजर आएंगी।

‘दिया और बाती हम’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493