मुंबई, 6 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता रणवीर शौरी, अपनी अलग हुई पत्नी कोंकणा सेन शर्मा द्वारा निर्देशित पहली फिल्म ‘अ डेथ इन द गंज’ का हिस्सा हैं। वहीं उनका कहना है कि वह उन्हें मना नहीं कर सकते, क्योंकि वह उनके बच्चे की मां हैं।

रणवीर ने प्रोडक्शन कंपनी मैकगफिन पिक्चर्स के शुभारंभ पर कहा, “मैंने कंगना से कहा था कि मुझे फिल्म में न लें, लेकिन इसके बावजूद जब वह इसका निर्देशन कर रही हैं और विशेष रूप से जब वह मेरे बच्चे की मां हैं तो मैं उन्हें मना कैसे कर सकता हूं।”
जोड़ी ने पिछले साल अलग होने की घोषणा की थी। उनका हारुन नामक चार साल का बेटा भी है।
हालांकि, कोंकणा ने कहा था कि रणवीर एक अच्छे अभिनेता हैं और उनके साथ काम करने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी और वह अब भी दोस्त रहेंगे।
कोंकणा ने अपने करियर और निर्देशक बननने के बारे में कहा, “ईमानदारी से, मैं अभिनेत्री बनना कभी नहीं चाहती थी। इसके साथ मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कभी निर्देशक भी बनूंगी, लेकिन यह कहानी मुझे लंबे समय से प्रभावित कर रही थी।
कोंकणा सेन शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म में विक्रांत मेसी, कल्कि कोचलिन, गुलशन देवैया, तनुजा मुखर्जी और ओम पुरी जैसे कलाकार हैं। इसके अलावा तिलोत्तमा और कोंकणा के पूर्व पति रणवीर शौरी भी फिल्म में हैं।
dharmpath.com dharmpath