स्कॉट डिसिक के नए प्रेम संबंध से किम, ख्लो नाराज

लॉस एंजेलिस, 6 जनवरी (आईएएनएस)। कर्टनी कर्दशियां के साथ संबंध विच्छेद होने के बाद उनके पूर्व पति स्कॉट डिसिक एक नए रिश्ते में जुड़ गए हैं। खबर है कि इन दिनों वह अपनी नई प्रेमिका लीना सैंडबर्ग के प्रेमपाश में जकड़े हैं। डिसिक के इस नए संबंध से कर्टनी की बहनें और रियलिटी टीवी स्टार्स किम कर्दिशयां और ख्लो कर्दशियां नाराज हैं।

वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ की रपट के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया, “ख्लो और किम इस बारे में जानती हैं और वे इससे बेहद नाराज हैं।”

सूत्र ने आगे बताया, “उनमें से कोई भी इसे गंभीरता से नहीं ले रहा, क्योंकि यह स्कॉट के लिए एक सामान्य बात है।”

सूत्र के मुताबिक, “डिसिक ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने कर्टनी से पूरी तरह नाता नहीं तोड़ा है और कर्टनी अगर चाहें तो वह वापस उनके साथ जुड़ सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493