लीबिया तट पर एक जहाज से 13 टन गांजा जब्त

इस जहाज पर बोलीविया का राष्ट्रध्वज लहरा रहा था।

सरकारी समाचार एजेंसी अनादोलू की बुधवार की रपट के अनुसार, बोलीविया ध्वज वाले जहाज के बारे में जानकारी मिलने के बाद मादक पदार्थ रोधी पुलिस ने तुर्की तटरक्षक बल को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद तुर्की तटरक्षक बल ने मंगलवार को बोलीविया सरकार के साथ मिलकर लीबिया के तोब्रुक बंदरगाह के पूर्वोत्तर क्षेत्र में एक हवाई अभियान चलाया।

रपट के अनुसार, तुर्की के अधिकारियों ने कहा कि इस जहाज को कानूनी प्रक्रिया के लिए तुर्की के जल क्षेत्र में लाया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय जल क्षेत्र में यह इस तरह की पहली घटना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493