विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में कहा, “यह गंभीर चिंता का विषय है।”
उन्होंने कहा, “हम उत्तर कोरिया से आग्रह करते हैं कि वह विश्व शांति को प्रभावित करने वाली किसी भी कार्रवाई से बचे।”
उत्तर कोरिया ने आज (बुधवार) सुबह दावा किया कि उसने जमीन के अंदर एक हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया है, जो एक परमाणु बम से अधिक शक्तिशाली है।
उत्तर कोरिया के सरकारी टेलीविजन ने कहा, “देश का पहला हाइड्रोजन बम परीक्षण छह जनवरी, 2016 को सफलापूर्वक कर लिया गया।”
इससे इस बात की पुष्टि होती है कि साल 2006 से लेकर अब तक उत्तर कोरिया का यह चौथा परमाणु परीक्षण है।
dharmpath.com dharmpath