इंफाल, 6 जनवरी (आईएएनएस)। मणिपुर में भूकंप से क्षतिग्रस्त हुए इमारतों की जांच करने विशेषज्ञों का तीन सदस्यीय दल बुधवार को यहां पहुंचा। सोमवार को आए भूकंप में इमारतों के क्षतिग्रस्त होने से यहां 8 लोगों की मौत हो गई थी।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रूड़की के विशेषज्ञ न्यू मार्केट और लक्ष्मी मार्केट में बनी इमारतों की जांच करेंगे। यहां आए 6.7 तीव्रता के भूंकप से इन इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा था। इसमें 8 की मौत हो गई और लगभग 120 लोग घायल हुए थे।
जांच दल यहां 11 जनवरी तक रुक कर यह फैसला करेगी कि इन इमारतों को तोड़ कर नया बनाने की जरूरत है या सिर्फ क्षतिग्रस्त हिस्सों का पुनर्निर्माण करना चाहिए।
मणिपुर सरकार ने नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (एनबीसीसी) जो कि शहरी विकास मंत्रालय के तहत आती है, पर घटिया निर्माण का आरोप लगाया है।
राज्य मंत्री के. रतन और मुख्य सचिव ओ. नबकिशोर ने कहा कि इन परिसरों के निर्माण में राज्य सरकार की कोई भूमिका नहीं है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष टी चाओबा ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।
वहीं, स्वास्थ्य विभाग की एक टीम घायलों का इलाज करने के लिए अंदरूनी इलाकों का दौरा कर रही है।
dharmpath.com dharmpath