दक्षिण कोरियाई मुद्रा, शेयर बाजार पर हाइड्रोजन बम परीक्षण का झटका

दक्षिण कोरिया की मुद्रा वॉन 9.9 वॉन की गिरावट के साथ प्रति डॉलर 1,197.9 वॉन पर बंद हुआ।

प्रमुख कोरिया कंपोजिट स्टॉक प्राइस इंडेक्स (कोस्पी) 5.1 अंक या 0.26 फीसदी गिरावट के साथ 1,925.43 पर बंद हुआ।

उल्लेखनीय है कि बुधवार सुबह उत्तर कोरिया ने अपने प्रथम हाइड्रोजन बम परीक्षण की घोषणा की।

देश की मुद्रा और शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में देखी गई गिरावट से काफी हद तक उबर गया, क्योंकि पिछले अनुभव बताते हैं कि ऐसी घटनाओं से पैदा होने वाले भूराजनीतिक जोखिम कुछ समय में ही समाप्त हो जाते हैं।

देश के शीर्ष वित्तीय नियामक ने बुधवार को कहा कि पहले के अनुभव बताते हैं कि परमाणु परीक्षण का मुद्रा और शेयर बाजार पर व्यापक असर नहीं होगा।

देश के आर्थिक एवं वित्त मंत्रालय तथा संबंधित एजेंसियों ने परीक्षण के संभावित परिणामों से निपटने के लिए 24 घंटे की एक निगरानी प्रणाली शुरू की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493