नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। ऐश्वर्य राय बच्चन के मल्टी स्टारर प्रोजेक्ट का खुलासा हो गया है। पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्य राय जल्द ही एक विज्ञापन में सोनम कपूर और कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगी।
ये तीनों अभिनेत्रियां पहले से ही ‘लॉरियल पैरिस’ की ब्रांड एंबेसडर हैं। अब ये तीनों एक हेयर प्रोडक्ट के विज्ञापन में साथ दिखाई देंगी।
सोनम और कैटरीना इस विज्ञापन को लेकर काफी उत्साहित हैं।
सोनम ने एक बयान में कहा, “मैंने विज्ञापन की शूटिंग में भरपूर आनंद उठाया। मुझे लगता है कि एक विज्ञापन में हम तीनों का साथ दिखना अनोखा विचार है। अलग-अलग व्यक्तित्व और पंसद वाली तीन अभिनेत्रियों को लॉरियल पैरिस ने बेहद खूबसूरती के साथ पर्दे पर पेश किया है।”
सोनम ने बताया, “मैं इस विज्ञापन के प्रदर्शन का अधिक इंतजार नहीं कर सकती हूं। मुझे लगता है कि हम सभी के प्रशंसकों को यह पसंद आएगा।”
इस विज्ञापन को लेकर कैटरीना ने कहा, “मैं लॉरियल पैरिस पर विश्वास करती हूं। इस विज्ञापन को जिस तरह से फिल्माया गया है। मैं उससे काफी खुश हूं।”
dharmpath.com dharmpath