2016 में उपभोक्ता प्रौद्योगिकी उत्पाद की बिक्री घटेगी : रपट

लास बेगास, 6 जनवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। साल 2016 में उपभोक्ता प्रौद्योगिकी उद्योग में मंदी छाई रह सकती है। उपभोक्ता प्रौद्योगिकी उत्पादों की वैश्विक बिक्री में इस साल दो फीसदी यानी 950 खरब डॉलर की कमी देखी गई है, जबकि साल 2015 में इसमें आठ फीसदी की गिरावट देखी गई थी। यह जानकारी उपभोक्ता प्रौद्योगिकी संगठन (सीटीए) द्वारा किए गए एक अध्ययन में सामने आई है।

लास बेगास, 6 जनवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। साल 2016 में उपभोक्ता प्रौद्योगिकी उद्योग में मंदी छाई रह सकती है। उपभोक्ता प्रौद्योगिकी उत्पादों की वैश्विक बिक्री में इस साल दो फीसदी यानी 950 खरब डॉलर की कमी देखी गई है, जबकि साल 2015 में इसमें आठ फीसदी की गिरावट देखी गई थी। यह जानकारी उपभोक्ता प्रौद्योगिकी संगठन (सीटीए) द्वारा किए गए एक अध्ययन में सामने आई है।

सीटीए दुनिया के सबसे बड़े उपभोक्ता प्रौद्योगिकी व्यापार मेला कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो (सीईएस) का आयोजन करता है। यह मेला यहां बुधवार से शनिवार तक चलेगा। सीईएस 2016 में सीटीए के उद्योग विशेषज्ञ वरिष्ठ निदेशक स्वीव कोइनिग ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि गिरावट का एक प्रमुख कारण डॉलर की मजबूती है। उन्होंने दूसरा कारण चीन में आई मंदी को बताया, जिसके कारण उत्पादन से लेकर उपभोग व सेवाओं से लेकर निर्यात तक में गिरावट आई है।

कोइनिग ने कहा, “चूंकि चीन एक विशाल देश है, इसलिए इसकी अर्थव्यवस्था भी विशाल है, और वहां मामूली-सी गिरावट का भी भारी असर होता है।” इसके अलावा उन्होंने स्मार्टफोन, टीवी और लैपटॉप इत्यादि की गिरती कीमतों को भी मंदी का एक बड़ा कारण बताया।

अनुमान के मुताबिक, इस साल स्मार्टफोन की वृद्धि दर पहली बार एकल अंक में महज आठ फीसदी पर सीमित रहेगी।

कोइनिग के मुताबिक, भविष्य में यही दर सामान्य दर बन जाएगी। इस दौरान साल 2016 में टेबलेट और लैपटॉप की बिक्री में क्रमश: आठ फीसदी और तीन फीसदी की गिरावट आ सकती है।

वहीं, जिन उपभोक्ता प्रौद्योगिकी उत्पादों में तेजी का रुख देखने को मिलेगा, उनमें वेयरेवल डिवाइस, वर्चुअल रियल्टी (वीआर), ड्रोन और 3डी प्रिटिंग प्रमुख हैं। साथ ही स्मार्टवॉच और फिटनेस ट्रैकर जैसे उपकरणों की बिक्री में तेजी देखने को मिलेगी। इनकी बिक्री में इस साल 59 फीसदी यानी 25 अरब डॉलर का इजाफा होने की संभावना है।

सीटीए के मुख्य अर्थशाी और शोध के वरिष्ठ निदेशक शॉन डूब्रावेक ने एक बयान में कहा, “हम ऐसे समय में हैं, जब नई प्रोद्यौगिकी श्रेणियां कहीं से भी सामने आ जाती हैं, लेकिन यह पलक झपकते ही गायब भी हो सकती हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493