देहरादून, 6 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड सरकार फरवरी में प्रो कुश्ती स्पर्धा का आयोजन करेगी। इस बात की घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बुधवार को की।
देहरादून, 6 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड सरकार फरवरी में प्रो कुश्ती स्पर्धा का आयोजन करेगी। इस बात की घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बुधवार को की।
स्पर्धा का नाम द ग्रेट खली मेनिया रखा गया है। इसका नाम डब्ल्यूडब्ल्यूई में भारत की तरफ से हिस्सा ले चुके ग्रेट खली के नाम पर रखा गया है।
कुश्ती के मैच 24 फरवरी को हलद्वानी और 28 फरवरी को देहरादून में खेले जाएंगे।
इस मौके पर मौजूद पेशेवर कुश्ती खिलाड़ी खली ने अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को उन्हें उत्तराखण्ड में हराने की चुनौती भी दी है।
एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि इस स्पर्धा में 14 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी जिसमें चार महिला पहलवान होंगी जिन्होंने हिस्सा लेने की पुष्टि कर दी है। खली के अलावा भारत के कई और खिलाड़ी भी इसमें हिस्सा लेंगे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि हलद्वानी और देहरादून में बनाए गए दो स्टेडियमों में 15,000 से ज्यादा दर्शक इसका लुत्फ उठा सकते हैं। स्पर्धा के मैचों का प्रसारण राज्य के सभी शहरों में लगाई जाने वाली एलईडी स्क्रीन पर किया जाएगा।
उन्होंने कहा, “उत्तराखण्ड में प्रो कुश्ती के काफी प्रशंसक हैं और खली इन सभी के प्रेरणास्त्रोत हैं इसलिए हमने इस स्पर्धा को आयोजित करने का फैसला किया।”
dharmpath.com dharmpath