अमेरिका की 3 प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियों की बिक्री उत्साहजनक

फोर्ड ने अपने बयान में कहा कि उसकी घरेलू बिक्री साल-दर-साल आधार पर पांच फीसदी अधिक 26,13,162 वाहनों की रही। यह 2006 के बाद सर्वाधिक बिक्री है। दिसंबर की बिक्री आठ फीसदी अधिक 2,39,242 रही।

एफसीए ने दिसंबर में 13 फीसदी अधिक 2,17,527 वाहन बेचे, जो दिसंबर की रिकार्ड बिक्री है। सालाना बिक्री सात फीसदी अधिक 22,40,000 रही, जो 2005 के बाद सर्वाधिक है।

जीएम की दिसंबर की बिक्री आठ फीसदी अधिक 2,90,230 रही, जो बिक्री में लगातार 26वें महीने की वृद्धि है। सालाना बिक्री भी आठ फीसदी बढ़कर 31 लाख रही।

जीएम के मुख्य अर्थशास्त्री मुस्तफा मोहतरम ने कंपनी के बयान में कहा, “अमेरिकी बाजार में तेजी जारी है और नए वाहनों के लिए मांग बढ़ाने वाला सबसे महत्वपूर्ण पहलू मौजूद है। इसलिए हमें 2016 में भी बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।”

उन्होंने कहा, “सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि रोजगार में वृद्धि दर्ज की जा रही है और व्यक्तिगत आय बढ़ रही है। जब आप सस्ते ईंधन को भी इसमें मिला देते हैं, तो आप सरलता से यह देख सकते हैं कि उपभोक्ता खर्च क्यों अधिक है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493