चांगकियांग, 6 जनवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दक्षिण पश्चिम स्थित चोंगकियांग की सामाजिक और आर्थिक उपलब्धियों पर खुशी जताते हुए इसकी प्रशंसा की है।
चांगकियांग, 6 जनवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दक्षिण पश्चिम स्थित चोंगकियांग की सामाजिक और आर्थिक उपलब्धियों पर खुशी जताते हुए इसकी प्रशंसा की है।
चोंगकियांग के दौरे पर आए शी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यहां की नगरपालिका देश के पश्चिमी हिस्सों के विकास की रणनीति बनाने में बड़ी भूमिका निभाएगी। साथ ही अपने विकास को आर्थिक पट्टी और सड़क की पहल (बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव) से जोड़ेगी। यांग्त्जे नदी के किनारे बनने वाले आर्थिक क्षेत्र के निर्माण में भी इसकी बड़ी भूमिका होगी।
शी सोमवार से बुधवार तक चोंगकियांग के निरीक्षण दौरे पर रहे।
dharmpath.com dharmpath