लखनऊ 7 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि सईद एक अनुभवी एवं प्रगतिशील जनप्रतिनिधि थे। जम्मू एवं कश्मीर के विकास के लिए वह लगातार प्रयासरत रहे। देश ने जनता के हित में काम करने वाला मृदुभाषी और सौम्य नेता को खो दिया है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।
सईद (79) पिछले करीब दो सप्ताह से दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती थे, जहां गुरुवार सुबह उनका निधन हो गया।
dharmpath.com dharmpath