प्रियंका ने ‘क्वांटिको’ के लिए जीता ‘पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड’

लॉस एंजेलिस, 7 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। अपनी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन के बाद उन्हें अपने अमेरिकी टीवी थ्रिलर ‘क्वांटिको’ के लिए ‘न्यू टीवी’ वर्ग में पसंदीदा अभिनेत्री का ‘पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड’ (पीसीए) 2016 मिला है।

इस पुरस्कार के लिए प्रियंका का मुकाबला एमा रॉबर्ट्स, जेमी ली कर्टिस, लिया मिशेल और मार्सिया गे हार्डन जैसी सेलेब्रिटीज से था।

‘क्वांटिको’ में उन्होंने एक एफबीआई एजेंट एलेक्स पेरेस का किरदार निभाया है।

हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल ने बुधवार शाम उन्हें अवॉर्ड दिया।

टीवी श्रृंखला की सह-लेखिका शरबरी अहमद ने प्रियंका को ट्विटर पर बधाई देते हुए लिखा, “बधाई हो प्रियंका चोपड़ा। पीसीए जीतने वाली पहली दक्षिण एशियाई अभिनेत्री।”

अवॉर्ड जीतने के बाद प्रियंका ने अपनी पहली टीवी श्रृंखला में प्रशंसकों के समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

ट्विटर पर अवॉर्ड की ट्रॉफी लिए अपनी तस्वीर साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा, “मैं खुशकिस्मत हूं। मुझे वोट देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। मैं आप लोगों के बिना कुछ भी नहीं हूं। ढेर सारा प्यार।”

निमरत कौर और सनी लियोन जैसी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी प्रियंका को जीत के लिए बधाई दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493