चीन का सीपीसी को साइबरस्पेस में चमकाने का संकल्प

साइबरस्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ चाइना (सीएसी) ने मंगलवार एवं बुधवार को साइबरस्पेस प्रचार-प्रसार कार्य पर विचार-विमर्श किया। इस विचार-विमर्श के बाद एक बयान जारी किया गया, जिसमें सरकार के अन्वेषण एवं सुधारों को जारी रखने का वादा किया गया।

सीएसी ने माना कि सीपीसी के सिद्धांत एवं उपलब्धियां चीन के साइबरस्पेस का मुख्य विचार एवं सार होंगी और इंटरनेट का उपयोग 13वीं पंचवर्षीय योजना (2016-2020) पर जनसमर्थन जुटाने के लिए होगा।

इंटरनेट नियामकों से शी जिनपिंग के नेतृत्व वाली सीपीसी की सरकार के नए विचारों एवं अवधारणाओं के प्रचार-प्रसार में सुधार लाने के लिए कहा गया है।

इसने साइबरस्पेस नियंत्रण सुधार की दिशा में और काम करने का भी आह्वान किया है।

सीएसी ने कहा कि बीते तीन वर्षो में ऑनलाइन एनवायरमेंट में सुधार आया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493