माइली साइरस की प्रस्तुति छूटी

लॉस एंजेलिस, 7 जनवरी (आईएएनएस)। गायिका माइली साइरस यहां इस सप्ताह गायिका-गीतकार लिंडा पेरी की पार्टी में प्रस्तुति नहीं दे पाएंगी। दरअसल, वह ऑस्ट्रेलिया में अपने पूर्व मंगेतर लियाम हैम्सवर्थ के साथ वक्त बिता रहीं हैं।

पार्टी का आयोजन ‘हैंड ऑफ लव’ के सम्मान में किया गया। गीत के बोल पेरी ने लिखे हैं और यह फिल्म ‘फ्रीहेल्ड’ के लिए रिकॉर्ड किया गया।

वेबसाइट ‘इऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, “पेरी ने खुद यह घोषणा की है कि उनकी सहयोगी प्रस्तुति नहीं द पाएंगी क्योंकि वह अभी भी ऑस्ट्रेलिया में हैं।”

साइरस की गैर-मौजूदगी के बावजूद यह शो पेरी, कोर्टनी लव, जुलिएट लुइस, इयान एस्टबरी और क्रिस्टीना एगुइलेरा द्वारा प्रस्तुति के साथ जारी रहेगी।

‘रेकिंग बॉल’ की हिटमेकर माइली साइरस कथित तौर पर इस सप्ताह की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में फॉल्स महोत्सव के दौरान लियाम हैम्सवर्थ का किस करते हुए नजर आई थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493