ओबामा की तुर्की से इराक से अपनी सेना हटाने की अपील

ओबामा ने इराक के प्रधानमंत्री हैदर अल अबादी से टेलीफोन वार्ता के दौरान अमेरिका द्वारा इराक की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता की प्रतिबद्धता दोहराई। व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। सऊदी अरब और ईरान के बीच राजनयिक विवाद के बाद ओबामा और अबादी के बीच सभी क्षेत्रीय दलों को भड़काऊ बयानबाजी और व्यवहार से बचने की जरूरत पर सहमति बनी।

दोनों नेताओं ने सऊदी अरब द्वारा शिया नेता निम्र अल निम्र को फांसी देने और ईरान में सऊदी अरब के दूतावास पर हुए हमले पर चिंता जताई।

उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब द्वारा शिया नेता निम्र अल निम्र सहित 47 लोगों को फांसी देने के बाद ईरान में विरोध प्रदर्शन हुए और ईरान में स्थित सऊदी अरब के दूतावास के कई हिस्सों को आग लगा दी गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493