पवन कपूर इजरायल में भारत के अगले राजदूत

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी पवन कपूर को गुरुवार को इजरायल में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “पवन कपूर (आईएफएस : 1990) इस वक्त मापुटो में उच्चायुक्त के रूप में काम कर रहे हैं। उन्हें इजरायल में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।”

पवन जयदीप सरकार की जगह लेंगे।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू के इस साल भारत दौरे पर आने के आसार हैं, ऐसे में इजरायल में भारत के नए राजदूत के रूप में पवन की नियुक्ति अहम मानी जा रही है।

नेतनयाहू के भारत दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी इजरायल दौरे पर जाने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493