रायपुर, 7 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में विशिष्ट पहचान परियोजना के तहत अब तक 86 प्रतिशत लोगों को आधार कार्ड जारी कर दिया गया है, जबकि इसके लिए 95 प्रतिशत लोगों का पंजीयन हो चुका है।
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने यहां गुरुवार को बताया कि राज्य में 30 दिसंबर 2015 तक दो करोड़ 33 लाख 36 हजार 878 लोगों को आधार कार्ड जारी किए जा चुके हैं। प्रदेश में आधार कार्ड के लिए लक्षित जनसंख्या दो करोड़ 70 लाख 14 हजार 896 है।
प्रदेश में आधार पंजीयन का कार्य भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) से पंजीकृत रजिस्ट्रार द्वारा किया जा रहा है। इसके लिए वर्तमान में एक हजार 47 आधार पंजीयन केंद्र संचालित हैं।
अधिकारियों ने बताया कि अब तक रायपुर जिले में 19 लाख 54 हजार 126 लोगों को, बिलासपुर जिले में 17 लाख 95 हजार 166 लोगों को, दुर्ग जिले में 15 लाख 81 हजार 280 लोगों को और जांजगीर-चाम्पा जिले में 15 लाख 75 हजार 988 लोगों को आधार कार्ड जारी किया जा चुका है।
इसी तरह राजनांदगांव जिले में 14 लाख 98 हजार 825 लोगों को, रायगढ़ जिले में 13 लाख 49 हजार 992 लोगों को, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 12 लाख 87 हजार 428 लोगों को, कोरबा जिले में दस लाख 44 हजार 494 लोगों को, महासमुंद जिले में 10 लाख 23 हजार 759 लोगों को, धमतरी जिले में सात लाख 96 हजार 321 लोगों को, कबीरधाम जिले में सात लाख 60 हजार 898 लोगों को, जशपुर जिले में सात लाख 64 हजार 994 लोगों को एवं बालोद जिले में सात लाख 88 हजार 655 लोगों को आधार कार्ड जारी किया गया है।
बेमेतरा जिले में सात लाख 85 हजार 950 लोगों को, उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले में छह लाख 83 हजार 023 लोगों को, गरियाबंद जिले में पांच लाख 86 हजार 097 लोगों को, बस्तर जिले में सात लाख छह हजार 977 लोगों को, कोरिया जिले में छह लाख दो हजार 735 लोगों को, सरगुजा जिले में सात लाख 12 हजार 411 लोगों को, सूरजपुर जिले में छह लाख 69 हजार 027 लोगों को आधार कार्ड मिल गया है।
इसी तरह बलारामपुर-रामानुजगंज जिले में छह लाख 52 हजार 460 लोगों को, कोंडगांव जिले में चार लाख 89 हजार 322 लोगों को, मुंगेली जिले में पांच लाख 77 हजार 475 लोगों को, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले में दो लाख 15 हजार 403 लोगों को, बीजापुर जिले में एक लाख 71 हजार 427 लोगों को, सुकमा जिले में एक लाख 51 हजार 849 लोगों को और नारायपुर जिले में एक लाख 10 हजार 996 लोगों को आधार कार्ड जारी किए जा चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath