धन्यवाद देतीं प्रियंका को स्टेमोस ने बीच में टोका

लॉस एंजेलिस, 7 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा बुधवार को ‘पीपुल्स च्वॉइस अवॉर्ड’ में पसंदीदा अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने की खुशी में भावुक होकर अपने भाषण में सबको धन्यवाद देने में लगी थीं, लेकिन उनका ज्यादा समय लेना शायद अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता जॉन स्टेमोस को नागवार गुजरा और उन्होंने उन्हें बीच में ही टोक दिया।

प्रियंका के धन्यवाद भाषण में उन्हें बीच में ही टोककर स्टेमोस ने चुटकी लेते हुए कहा, “यह केवल दो घंटों का शो है।”

एक अंतर्राष्ट्रीय टीवी अभिनेत्री के तौर पर स्थापित करने वाला पुरस्कार ग्रहण करते समय प्रियंका ने कहा, “मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहती हूं जिन्होंने ‘क्वांटिको’ के लिए वोट किया। अमेरिका में यह मेरा पहला साल है और इस प्रकार से मुझे स्वीकार करने पर धन्यवाद। मेरी मां, मेरे प्रबंधक, मेरी टीम, लेखक और सभी का धन्यवाद। मैं बेहद खुश हूं।”

इसी पल ‘ग्रैंडफादर्ड’ के लिए सबसे पसंदीदा अभिनेता का पुरस्कार जीतने वाले स्टेमोस ने प्रियंका को बीच में ही टोककर कहा, ‘यह केवल दो घंटो का शो है।’

प्रियंका को हॉलीवुड स्टार विन डीजल ने पुरस्कार प्रदान किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493