चीन में बड़े शेयर धारकों की शेयर बिक्री पर सीमा तय

चाइना सिक्योरिटीज रेग्युलेटरी कमिशन (सीएसआरसी) ने नए नियामकीय नोटिस में कहा है कि कंपनी की कम-से-कम पांच फीसदी हिस्सेदारी रखने वाले शेयर धारक या प्रबंधक किसी भी तीन महीने के अंदर एक फीसदी से अधिक बिकवाली नहीं कर सकते।

नियमों में कहा गया है कि जो अपनी शेयरधारिता कम करना चाहते हैं, उन्हें ऐसा करने से 15 दिन पहले सार्वजनिक प्लेटफार्म पर सूचना देनी होगी। नया नियम नौ जनवरी 2016 से लागू होगा।

बड़े शेयर धारक गत छह महीने से अपने शेयर नहीं बेच पा रहे थे। पिछले साल गर्मियों में बाजार में भारी गिरावट को थामने के लिए सीएसआरसी ने छह महीने पहले 8 जुलाई को बड़े शेयर धारकों द्वारा बिकवाली किए जाने पर रोक लगा दी थी। यह रोक इसी सप्ताह के आखिर में समाप्त होने जा रही थी।

नए नियमों का मतलब यह नहीं है कि चाइना सिक्योरिटीज फायनेंस कंपनी लिमिटेड जैसी कंपनियों की भूमिका समापत हो गई है। बाजार में स्थिरता लाने की उनकी भूमिका पूर्ववत बनी रहेगी।

नए नियम से शेयरों की बड़े पैमाने पर बिकवाली पर रोक लगेगी, जिससे बाजार में स्थिरता आने का अनुमान है।

नए नियम गुरुवार को समय से पहले बाजार बंद हो जाने के बाद जारी किए गए। गुरुवार को बाजार के खुलने के प्रथम 30 मिनट में ही प्रमुख सूचकांकों में सात फीसदी गिरावट दर्ज की गई, जिसके कारण सर्किट ब्रेकर सक्रिय हो गया और बाजार दिन भर के लिए बंद हो गया।

यह एक सप्ताह में दूसरा मौका है, जब सर्किट ब्रेकर के सक्रिय हो जाने से बाजार समय से पहले दिन भर के लिए बंद हो गया था। सर्किट ब्रेकर की नई प्रणाली सोमवार को शुरू हुई है और प्रथम दिन ही यह सक्रिय हो गया था, जिसके कारण सोमवार को बाजार समय से पहले बंद हो गया था।

गुरुवार चीन के शेयर बाजार के लिए ऐतिहासिक दिन है, जब बाजार सबसे कम समय के लिए खुला रहा।

सर्किट ब्रेकर प्रणाली हुशेन 300 इंडेक्स के आधार पर काम करता है, जिसमें शंघाई और शेंझेन स्टॉक एक्सचेंज की प्रमुख कंपनियां सूचीबद्ध हैं। इस सूचकांक में 5 फीसदी तेजी या गिरावट के बाद सर्किट ब्रेकर सक्रिय हो जाता है और बाजार 15 मिनट के लिए बंद हो जाता है। हुशेन 300 इंडेक्स में यदि 7 फीसदी तेजी या गिरावट दर्ज की जाती है, तो सर्किट ब्रेकर प्रणाली बाजार को दिनभर के लिए बंद कर देती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493