नाइजीरिया के फुटबाल अधिकारी की गोली मारकर हत्या

अबुजा, 7 जनवरी (आईएएनएस)। नाइजीरिया फुटबाल संघ (एनएफएफ) के एक अधिकारी की एक अज्ञात हमलावर ने उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी।

अबुजा, 7 जनवरी (आईएएनएस)। नाइजीरिया फुटबाल संघ (एनएफएफ) के एक अधिकारी की एक अज्ञात हमलावर ने उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक नाइजीरिया संघ के अधिकारी इब्राहिम अबुबकर की बुधवार को हत्या कर दी गई।

एनएफएफ ने एक बयान जारी कर उनकी मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और कहा है कि वह मंगलवार को ऑफिस में काफी खुश नजर आ रहे थे।

एनएफएफ के सचिव मोहम्मद सानुसी ने एक अलग बयान जारी कर अबुबकर को समर्पित और परिश्रमी अधिकारी बताया।

स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि जांच शुरू की जा चुकी है। प्रथमिक जांच में पता चला है कि हमलावर ने उनके घर में घुसकर उनकी हत्या की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493