उरुग्वे के कास्ट्रो ने मलागा से किया करार

मलाग (स्पेन), 7 जनवरी (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब मलाग ने उरुग्वे के खिलाड़ी कोरी कास्ट्रो के साथ 30 महीनों का करार किया है।

मलाग (स्पेन), 7 जनवरी (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब मलाग ने उरुग्वे के खिलाड़ी कोरी कास्ट्रो के साथ 30 महीनों का करार किया है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक कास्ट्रो का मंगलवार को रियल सोसिदाद से अनुबंध समाप्त हो गया था। इसके अगले दिन बुधवार को मलाग ने उन्हें अपने साथ जोड़ लिया।

कास्ट्रो 2002 से 2007 तक उरुग्वे के क्लब नाकिनोल के लिए खेल चुके हैं जहां उन्होंने उरुग्वे फुटबाल लीग में तीन खिताब अपने नाम किए थे।

2007 से 2012 तक कास्ट्रो रियल मालोकोरा के साथ जुड़ गए थे। 2012 से वह रियल सोसिदाद की तरफ से खेल रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493