नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। सरकार ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि की कि 3 जनवरी को अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में आतंकियों के निशाने पर ‘निश्चित ही’ भारतीय वाणिज्य दूतावास था।
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। सरकार ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि की कि 3 जनवरी को अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में आतंकियों के निशाने पर ‘निश्चित ही’ भारतीय वाणिज्य दूतावास था।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। इससे जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “भारतीय वाणिज्य दूतावास निश्चित ही आतंकी हमले के निशाने पर था।”
प्रवक्ता ने वाणिज्य दूतावास से मिली रिपोर्ट के हवाले से बताया कि अफगानिस्तान के सशस्त्र बलों के पहुंचने से पहले सशस्त्र आतंकियों की वहां तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों से मुठभेड़ हुई थी।
आतंकियों के एक समूह ने रविवार को वाणिज्य दूतावास पर हमला किया था। मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे। नौ लोग घायल हुए जिनमें चार नागरिक थे।
dharmpath.com dharmpath