भोपाल, 7 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि सकारात्मक राजनीतिक समीकरण बनाने के लिए मुफ्ती मोहम्मद सईद की विलक्षण प्रतिभा हमेशा प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान और प्रदेश संगठन महामंत्री अरविंद मेनन ने गुरुवार को एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि मुफ्ती मोहम्मद सईद ने जम्मू एवं कश्मीर में सबका साथ लेकर विकास की ज्योति प्रज्ज्वलित की, जिसके सुखद परिणाम मिलेंगे। उनके योगदान को जनता हमेशा याद रखेगी।
भाजपा के प्रदेश नेताओं ने मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए परमपिता से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
dharmpath.com dharmpath