हुआवे लैटिन अमेरिका को कॉपर आधारित ब्रॉडबैंड सेवा देगी

हुआवे ने बुधवार को केबल एंड वायरलेस पनामा के साथ एक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किया। केबल एंड वायरलेस पनामा संचार तथा मनोरंजन सेवा प्रदाता केबल एंड वायरलेस कम्युनिकेशंस की व्यापार इकाई है।

एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक हुआवे की मल्टी-सर्विस एक्सेस नोड्स का इस्तेमाल करते हुए तेज ब्रॉडबैंड सेवा शुरू करने से पहले दो महीनों का परीक्षण होगा।

कैरिबिया में हुआवे के कार्यकारी निदेशक स्टीफेन मा ने कहा, “तेज जीगाबीट के युग में वर्तमान बुनियादी ढांचे को आगे बढ़ाने का जी फास्ट टेक्नोलॉजी सही तरीका है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493